Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Brown Sugar Smuggling Case : नशे के कारोबार पर पुलिस की ‘सर्जिकल...

Brown Sugar Smuggling Case : नशे के कारोबार पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’— 1 करोड़ से अधिक की ड्रग्स बरामद; तस्करों के मोबाइल से उजागर होंगे और भी चेहरे

Brown Sugar Smuggling Case : इंदौर: शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बाणगंगा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम सोनी और अभिषेक सिंह तोमर के रूप में हुई है, जिनके पास से पुलिस ने करोड़ों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की है.

करोड़ों की खेप, राजस्थान कनेक्शन: पुलिस द्वारा की गई इस गुप्त सूचना आधारित कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 129 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसे लगभग 70 पुड़ियों में पैक किया गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए आंकी गई है. प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी इस खेप को राजस्थान से लेकर आए थे और इसे इंदौर सहित आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थे.

Chhattisgarh Jobs : छत्तीसगढ़ में 794 पदों पर बंपर भर्ती, फायरमेन से लेकर वीडियो एडिटर तक कई नौकरियों का मौका

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस: एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को अंदेशा है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा और संगठित गिरोह काम कर रहा है. वर्तमान में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके स्थानीय संपर्कों और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here