रायपुर : रीजॉय कम्युनिटी द्वारा आयोजित ‘रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन’ का आयोजन कल, 23 और 24 अगस्त को राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। इस आयोजन में प्रदेशभर के 40 से अधिक घरेलू ब्रांड्स के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
Read News : Chhattisgarh At Expo 2025 : टोक्यो में CM साय ने NTT की CEO से की मुलाकात, निवेश अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा
स्थानीय कला और उद्यम को मिलेगा बढ़ावा
आयोजकों ने बताया कि इस एग्ज़िबिशन में फैशन, लाइफस्टाइल, फूड और आर्ट की बेहतरीन रेंज देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन रायपुरवासियों के लिए खरीदारी और सांस्कृतिक अनुभव का एक शानदार मौका है।
Read News : ग्राम कठिया नंबर 1 की दो सगी बहनों का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर
आयोजकों के अनुसार, “रीजॉय पॉप-अप” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सपनों और सामूहिक भावना का उत्सव है। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा।













