Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : 40 दिन बाद सामने आए मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल,...

M.P News : 40 दिन बाद सामने आए मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, CM मोहन से मुलाकात के बाद तोड़ी चुप्पी

मऊगंजm :  मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चा का केंद्र बने मऊगंज के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल आखिरकार करीब 40 दिन बाद सार्वजनिक रूप से सामने आ गए हैं। लंबे समय तक संपर्क से बाहर रहने के बाद उनके सामने आने से राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर विराम लगा है।

मूसा गैंग से धमकी और सुरक्षा को लेकर चिंता

जानकारी के अनुसार विधायक प्रदीप पटेल को कथित मूसा गैंग की ओर से धमकियां मिली थीं। इससे पहले भी उन पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि नशे के खिलाफ उनकी सख्त भूमिका के कारण उन्हें निशाना बनाया गया था। क्षेत्र में मूसा गैंग के दबदबे की चर्चा लंबे समय से होती रही है, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए।

Read More  : M.P Crime : भोपाल IT पार्क की टीवी फैक्ट्री में बड़ी चोरी, 5 महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल में रहकर मोबाइल रखा बंद

सूत्रों के मुताबिक लापता रहने के दौरान विधायक भोपाल में ही मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद रखा था। हालांकि वे अपने स्टाफ के माध्यम से क्षेत्र की जनता से व्हाट्सएप कॉल पर लगातार संपर्क में बने रहे, लेकिन अपनी लोकेशन किसी के साथ साझा नहीं की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सामने आए

विधायक प्रदीप पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वे संतुष्ट नजर आए और इसके तुरंत बाद मीडिया के सामने भी आए। माना जा रहा है कि सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामने आने का फैसला किया।

बजट सत्र में होंगे शामिल

प्रदीप पटेल ने संकेत दिए हैं कि वे विधानसभा के आगामी बजट सत्र में भाग लेंगे। उनके लौटने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। फिलहाल विधायक की सुरक्षा व्यवस्था और कथित धमकियों के मुद्दे पर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here