rewa news : सिरमौर में सनसनीखेज मामला: मामा के घर आई नाबालिग का संदिग्ध हालात में कुएं में मिला शव

Sanjay Sahu
rewa news

rewa news : रीवा : सिरमौर थाना क्षेत्र के बदराव गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपनी मामा के घर आई एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय पूर्णिमा द्विवेदी के रूप में हुई है, जो रीवा जिले के चुरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा जेपी नगर नौबस्ता की रहने वाली थी।

rewa news : मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिमा कुछ दिन पहले बदराव गांव स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी और उसी से मिलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसी दौरान युवक ने परिवार वालों को फोन कर बताया कि किशोरी कुएं में गिर गई है, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

rewa news : किशोरी की तलाश करते हुए जब उसका भाई कुएं के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि पूर्णिमा का शव पानी में तैर रहा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

rewa news : मृतका के भाई ने युवक पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *