Mauganj News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो वाहन से 40 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Mauganj News

Mauganj News : अभय मिश्रा/ मऊगंज : “मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जब्त किया गया है।

Mauganj News : “हनुमना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।थाना प्रभारी अनिल काकडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन (UP63 N 5282) से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

Mauganj News : मुखबिर से मिली सूचना पर पारदेश्वर मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कुल 40 पेटी शराब बरामद हुई — जिनमें 35 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 3 पेटी जिनियस ब्रांड और 2 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 359.28 लीटर आंकी गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 73 हजार रुपये है।

Mauganj News : वाहन चला रहा आरोपी राकेश गुप्ता, निवासी वार्ड 13, भाठी, हनुमना, शराब को कोरांव (उ.प्र.) से हनुमना बेचने ला रहा था। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

Mauganj News : मौके पर शराब के सैंपलिंग कर शेष माल सील किया गया और बोलेरो को जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *