Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : अवैध अहाते पर एमआईसी सदस्य की दबिश, कहा- कार्रवाई...

Indore News : अवैध अहाते पर एमआईसी सदस्य की दबिश, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो बैठूंगा आमरण अनशन पर

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। शहर में अवैध रूप से संचालित शराब अहातों के खिलाफ एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने साजन नगर स्थित एक अवैध अहाते पर अचानक दबिश दी और मौके की स्थिति का जायजा लिया।

Indore News : मनीष शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने शराब अहातों पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है, बावजूद इसके शहर में कई स्थानों पर नियमों के विरुद्ध अहाते संचालित हो रहे हैं। साजन नगर का यह अहाता भी उन्हीं में से एक है, जिसकी शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही थीं।

Indore News : एमआईसी सदस्य ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन अवैध अहातों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि शराब माफिया और प्रशासन की मिलीभगत से ऐसे अहाते खुलेआम चल रहे हैं, जिससे सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here