Raipur Crime : रायपुर से लापता चंचल की राजिम में मिली लाश, 16 दिन बाद नहर किनारे बरामद शव, हत्या की आशंका

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के टिकरापारा इलाके से लापता 21 वर्षीय चंचल साहू का शव 16 दिन बाद गरियाबंद जिले के राजिम में मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती 30 जनवरी से बिना बताए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद टिकरापारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।

Raipur Crime : इसी बीच राजिम क्षेत्र के श्यामनगर-देवरी मार्ग स्थित नहर किनारे एक सड़ी-गली लाश मिलने की सूचना मिली। आसपास के ग्रामीणों ने बदबू आने पर झाड़ियों में देखा तो युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Raipur Crime : पहचान होने पर शव की पुष्टि टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में की गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका गया हो सकता है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Raipur Crime : फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण था।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *