Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 18 Aug 2025 : निशाने पर आज : बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान शहीद, NHM कर्मियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, Samta Express में हाई प्रोफाइल चोरी, हर-हर महादेव बोलकर शिवनाथ में कूदा युवक, चैतन्य बघेल को तीसरी बार 14 दिन की रिमांड, इंदौर : बारिश में भरभरा कर गिरी दीवार दबकर 3 लोगों की मौत…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 18 Aug 2025

1 . बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान शहीद

Bijapur News : बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के उल्लुर जंगल में सोमवार को हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

2 . NHM कर्मियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल

रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर संकट की जद में आ सकती हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों कर्मचारियों ने आज सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन का कहना है कि उनकी दस सूत्रीय मांगों को सरकार लंबे समय से अनदेखा कर रही है, लिहाजा मजबूरी में उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और भी व्यापक स्वरूप लेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

3 . Samta Express में हाई प्रोफाइल चोरी

Samta Express : रायपुर। समता एक्सप्रेस से घर लौट रही रायपुर की एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया। यात्रा के दौरान उनका कीमती गहनों से भरा बैग चोरी हो गया, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी 41 वर्षीय अनामिका वर्मा ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस से 16 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से रायपुर लौट रही थीं। वे S-3 कोच की बर्थ नंबर 21 पर सफर कर रही थीं। नागपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उन्होंने अपना ब्राउन रंग का लेडिज बैग सिरहाने रखकर सोने की कोशिश की। लेकिन रायपुर से पहले दुर्ग स्टेशन के नजदीक उनकी नींद खुली तो बैग गायब था।

4 . हर-हर महादेव बोलकर शिवनाथ में कूदा युवक

Durg News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महमरा एनीकट पर एक नशे में युवक ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर आत्मघात का प्रयास किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय मछुआरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और समय की कमी के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी 32 वर्षीय आकाश ताम्रकार एनीकट पर खड़ा होकर “हर हर महादेव” का नारा लगा रहा था। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने नदी में छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5 . चैतन्य बघेल को तीसरी बार 14 दिन की रिमांड…

Big Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड अवधि आज समाप्त होने पर विशेष कोर्ट में पेश की गई। कोर्ट ने उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अगली सुनवाई अब 1 सितंबर को होगी। मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल के लिए 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है, जिस पर 19 अगस्त को सुनवाई होगी।

6 . इंदौर : बारिश में भरभरा कर गिरी दीवार दबकर 3 लोगों की मौत

इंदौर हादसा : इंदौर। शहर में थोड़ी देर हुई तेज बारिश ने एक दर्दनाक घटना को जन्म दिया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सिटी के पास एक दीवार गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह दीवार एक प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई कॉलोनी के निर्माण के दौरान खड़ी की गई थी। बारिश के चलते दीवार अचानक ढह गई और इसके नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

7 . महानदी में लगाई छलांग महिला को खोज रहें गोताखोरों को मिली दूसरी महिला की लाश

 CG Today Big News : आरंग | छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। पारागांव के नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल से एक महिला ने कथित रूप से छलांग लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई पाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव 2-3 दिन पुराना है, साड़ी पहने और बाल सफेद हैं, जिससे लगता है कि यह किसी बुजुर्ग महिला का हो सकता है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

8 . टेकऑफ से पहले फेल हुई एयर इंडिया फ्लाइट, सांसद भी फंसे रनवे पर……

एअर इंडिया की फ्लाइट्स इन दिनों लगातार मुश्किलों में फंसी हुई हैं। कभी उड़ान के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग, तो कभी टेकऑफ से पहले तकनीकी दिक्कत—यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। जब कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI504 को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ा।

9 . युवक के साथ रातभर मच्छरदानी में सोता रहा कोबरा

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। यहां एक युवक की रात एक जहरीले कोबरा सांप के साथ गुजर गई। यह वाकया सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दुखरा वन प्रभाग के दहीसाही गांव का है। मामला सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन पूरा घटनाक्रम बिल्कुल सच है। जानकारी के मुताबिक गांव का एक युवक रात में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। तभी उसे अहसास हुआ कि उसके पास कोई और मौजूद है। उसने झांककर देखा तो पसीने छूट गए—क्योंकि एक बड़ा कोबरा उसके बगल में शांति से लेटा हुआ था। स्थिति बेहद खतरनाक थी, लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाते हुए घबराने के बजाय बिल्कुल शांत रहना ही बेहतर समझा। सुबह ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम पहुंची तो पहले युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बेहद सावधानी से मच्छरदानी में फंसे कोबरा को काबू किया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।

10 . खून से लथपथ बच्चा खुद को बचाने के लिए मरने का किया नाटक

बिलासपुर | बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय सूर्यांश बरगाह पर उसके मुंहबोले मामा ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बच्चा खून से लथपथ हो गया, लेकिन उसने तुरंत खुद को मृत दिखा कर हमलावर को धोखा दिया और “बचाओ-बचाओ” की आवाजें लगाकर आसपास मौजूद लोगों की मदद ली। जानकारी के अनुसार, सूर्यांश अपने दोस्त के साथ खेल रहा था, तभी मामा उसे चॉकलेट और बिस्किट देने के बहाने बाइक पर बैठा ले गया। बटाही पुल के पास पहुँचते ही मामा ने चाकू से लगातार 10 वार किए। घबराए हुए बच्चे ने अपने आप को मृत समझा कर झाड़ियों में गिरा दिया और हमलावर वहां से भाग गया।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories