Saturday, August 15, 2026
Home Jharkhand घरेलू विवाद में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला,...

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, गंभीर घायल

0
183

लोहरदगा – झारखंड के लोहरदगा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने के बाद, पत्नी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया

Read News : पंजाब: आप सरकार में मंत्रीमंडल फेरबदल, बिजली विभाग संजीव अरोड़ा को

घटना जुरिया गांव, सदर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हुई। जानकारी के अनुसार, बिहार उराव और उनकी पत्नी के बीच किसी मुद्दे पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिससे नाराज पत्नी ने घर में रखे तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बिहार उराव को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इससे पहले झारखंड के पाकुड़ जिले में भी इसी तरह की घरेलू हिंसा की घटना सामने आ चुकी है, जिसमें पत्नी ने अपने पति पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

Share The News
Previous articleपंजाब: आप सरकार में मंत्रीमंडल फेरबदल, बिजली विभाग संजीव अरोड़ा को
Next articleपीएम मोदी और पुतिन की फोन वार्ता, भारत-रूस संबंध मजबूत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here