Tikamgarh News : टीकमगढ़/ संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले में 15 अगस्त का कार्यक्रम देखने गई ककरवाहा निवासी 12वीं की छात्रा बड़ागांव धसान से हुई लापता, 2 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों ने बड़ागांव धसान थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी, इसके पूर्व में भी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा दिया था, परिजनों ने अंदेशा जताया है की हो सकता है छेड़खानी की शिकायत करने से नाराज आरोपी ने किया हो उनकी लड़की को अगवा।













