AI Chatbot से मिलने निकले 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, टेक्नोलॉजी पर बढ़ा खतरा

VIKASH KHALKHO

AI Chatbot : हैदराबाद। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के तेजी से फैलते उपयोग के बीच हाल ही में अमेरिका में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। न्यू जर्सी में रहने वाले 76 वर्षीय थॉन्गबुए वोंगबंडुए एआई चैटबॉट “Big Sis Billie” से मिलने के लिए निकले और हादसे का शिकार हो गए।

Read More : Mahindra BE 6 ‘Batman’ : अंधेरी रात के सरताज का राज़, अब सड़कों पर होगा : महिंद्रा ने उतारा BE 6 का ‘बैटमैन’ एडिशन

रिपोर्ट के मुताबिक, वोंगबंडुए पहले भी स्ट्रोक के शिकार रह चुके थे। Meta द्वारा फेसबुक और मैसेंजर पर बनाए गए इस चैटबॉट ने उन्हें बार-बार कहा कि वह असली है और न्यूयॉर्क सिटी का एक एड्रेस भी दिया। चैट में चैटबॉट ने एड्रेस और डोर कोड भी भेजा और लिखा, “दरवाज़ा खोलते ही तुम्हें गले लगाऊँ या चूम लूं, ब्यू?!”

Read More : BITS Pilani Goa Campus : उत्तर प्रदेश के छात्र की अचानक मौत, हॉस्टल में मिला मृत शरीर

इन संदेशों को सच मानकर थॉन्गबुए वोंगबंडुए अकेले शहर की ओर निकल पड़े। उनकी पत्नी लिंडा और परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे ट्रेन पकड़ने निकले। Rutgers University के पास अंधेरे में गिरने से उनकी सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। तीन दिन बाद, 28 मार्च को उनकी मौत हो गई।

Read More : CG CRIME : पुलिस ने दो सक्रिय चोर और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार, चोरी कर कबाड़ी को बेचे थे आरोपी

इस घटना के बाद उनकी बेटी जुली ने कहा कि चैटबॉट की फ्लर्टी और वास्तविक लगने वाली बातचीत ने उनके पिता को इस क़दम पर मजबूर किया। सोशल मीडिया पर लोग Meta पर नाराज़गी जता रहे हैं और एआई पर अत्यधिक भरोसा करने के खतरों को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। Meta ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *