Thursday, May 7, 2026
30.6 C
Raipur

Mid Day Meal Workers Protest : रायपुर में रसोइयों पर कानूनी शिकंजा: चक्काजाम और तोड़फोड़ के मामले में 600 के खिलाफ FIR दर्ज

Mid Day Meal Workers Protest : रायपुर (नवा रायपुर)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नवा रायपुर में प्रदर्शन कर रहे ‘मध्यान्ह भोजन रसोइया संयुक्त संघ’ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभनपुर थाना पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने, चक्काजाम करने और अमर्यादित नारेबाजी करने के आरोप में संघ के आधा दर्जन पदाधिकारियों सहित लगभग 500-600 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शांतिपूर्ण धरने के बाद बिगड़ा माहौल जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को ग्राम तूता रेलवे अंडरब्रिज के पास रसोइयों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर तक धरना शांतिपूर्ण रहा, लेकिन बाद में कुछ नेताओं द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के बाद भीड़ उग्र हो गई। राम गुलाम ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी नवा रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुँच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।

प्रशासन की अनदेखी और नारेबाजी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभनपुर ने मौके पर पहुँचकर प्रदर्शनकारियों को बार-बार समझाइश दी कि मुख्य मार्ग को बाधित न करें, क्योंकि इससे आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी की और शासन-प्रशासन सहित शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की।

नामजद पदाधिकारियों पर केस दर्ज थाना प्रभारी अभनपुर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। FIR में इन प्रमुख नामों को शामिल किया गया है:

  1. रामराज कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष)
  2. मेघराज बघेल (प्रदेश सचिव)
  3. कचरा चंद्राकर (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  4. कन्हैया यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
  5. राम गुलाम ठाकुर, सुनीता, उल्फी यादव एवं अन्य।

पुलिस का कहना है कि मौके के वीडियो फुटेज और सीसीटीवी की जांच की जा रही है। वीडियो साक्ष्यों के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories