Saturday, June 20, 2026
33.3 C
Raipur

Dantewada Jaipur Foot Camp : दंतेवाड़ा: जयपुर फुट कैंप में 133 दिव्यांगों का हुआ पंजीयन; कृत्रिम अंग और उपकरणों से बदली कई जिंदगियां

Dantewada Jaipur Foot Camp : दंतेवाड़ा/बचेली (फकरे आलम खान)। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ‘जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप’ का गुरुवार, 19 मार्च 2026 को सफल समापन हुआ। कलेक्टर के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए दिव्यांगों को नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की सौगात मिली है।

उपकरणों का वितरण: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम दो दिनों तक चले इस शिविर में कुल 133 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीयन कराया। विशेषज्ञों की टीम द्वारा परीक्षण के उपरांत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरण का विवरण इस प्रकार है:

  • कृत्रिम अंग: 12 हितग्राहियों को आधुनिक कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

  • श्रवण यंत्र: कान से कम सुनने वाले 86 व्यक्तियों को मशीनें दी गईं।

  • ट्रायसायकल व व्हीलचेयर: 14 को ट्रायसायकल और 9 को व्हीलचेयर मिली।

  • अन्य सहायक उपकरण: 7 को कैलीपर्स, 7 को बैसाखी प्रदान की गई।

  • प्रमाण पत्र: शिविर के दौरान ही 13 दिव्यांगों को नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने सराहा प्रशासन का प्रयास शिविर के पहले दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रमेश गावड़े सहित ग्राम पंचायत गमावाड़ा एवं छोटे तुमनार के सरपंचों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने भविष्य में भी निरंतर ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

आत्मविश्वास का हुआ संचार कृत्रिम अंग और ट्रायसायकल पाकर कई दिव्यांग भावुक नजर आए। हितग्राहियों का कहना था कि इन उपकरणों की मदद से अब वे अपने दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे। प्रशासन के इस मानवीय दृष्टिकोण की पूरे बचेली और दंतेवाड़ा क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories