Saturday, August 15, 2026
Home Tech Raigarh Police Operation Shankhnad : “ऑपरेशन शंखनाद” का खौफ: कुख्यात गौ तस्कर...

Raigarh Police Operation Shankhnad : “ऑपरेशन शंखनाद” का खौफ: कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार; एसएसपी के अभियान के दबाव में अपराधी ने कहा— “अब छोड़ दूंगा तस्करी”

0
93

Raigarh Police Operation Shankhnad : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: रायगढ़ पुलिस द्वारा गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान (39 वर्ष) को लैलूंगा पुलिस ने घरघोड़ा बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की सख्त कार्रवाई और पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते आरोपी सरेंडर मोड पर आ गया था।

फरवरी से था फरार: घटनाक्रम के अनुसार, 17 फरवरी को लैलूंगा पुलिस ने 16 गौवंशों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाते हुए रब्बुल के साथी देवानंद यादव को गिरफ्तार किया था। तभी से मास्टरमाइंड रब्बुल खान फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 और 2026 में गौ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के बढ़ते दबाव और छिपने के ठिकाने खत्म होने के बाद अंततः वह कानून के शिकंजे में आ गया।

बदलाव की आहट: पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रब्बुल ने गौ तस्करी के काले कारोबार से तौबा करने और समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गौ तस्करों के पास अब केवल दो ही रास्ते हैं—या तो वे अपराध छोड़कर सरेंडर कर दें, वरना कानून की सख्त गिरफ्त के लिए तैयार रहें। आरोपी को छत्तीसगढ़ कृषि परिरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here