Saturday, October 3, 2026
Home Tech शाजापुर दर्दनाक सड़क हादसा : कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में...

शाजापुर दर्दनाक सड़क हादसा : कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल…

शाजापुर दर्दनाक सड़क हादसा
शाजापुर दर्दनाक सड़क हादसा

शाजापुर। शाजापुर जिले में सनकोटा के पास रविवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार कार (Car) सामने से आ रहे एक ट्रक (Truck) से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Shajapur News : टमाटर के कम दाम और मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, सड़क पर फेंके टमाटर, घंटों लगा रहा जाम…

देवास के निवासी थे सभी यात्री जिला अस्पताल पुलिस चौकी के बाबू लाल डाबी ने बताया कि कार में सवार सभी छह यात्री देवास जिले के चापड़ा के रहने वाले हैं। वे आगर जिले में स्थित मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

मृतक और घायलों की पहचान इस दर्दनाक हादसे में सुमित पांचाल नामक युवक की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में कुंदन, अजय, विकास और विशाल शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, यशपाल को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

Video Viral : फ्लाई ओवर पर स्टंट बाजी का खतरनाक तमाशा, वीडियो वायरल…

घायल कुंदन ने बताया कि दुर्घटना के समय वे सभी सो रहे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे का उन्हें पता भी नहीं चला। पुलिस ने घटना का केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here