Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : टमाटर के कम दाम और मंडी की अव्यवस्था से...

Shajapur News : टमाटर के कम दाम और मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, सड़क पर फेंके टमाटर, घंटों लगा रहा जाम…

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर, मध्य प्रदेश। शाजापुर जिले के किसानों ने टमाटर के गिरते भाव और मंडी प्रशासन की अव्यवस्था के खिलाफ आज टंकी चौराहा पर उग्र प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने सड़क पर बड़ी मात्रा में टमाटर फेंककर विरोध जताया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात घंटों तक बाधित रहा।

Read More : India Pakistan Final : दुबई में आज महामुकाबला : भारत-पाक फ़ाइनल से पहले उज्जैन में जीत का हवन मंदिरों में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा…

Shajapur News : कम कीमतों से किसान आक्रोशित किसानों का आरोप है कि उन्हें उनके टमाटर का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उनकी लागत तक निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, उन्होंने मंडी परिसर में अव्यवस्था होने और प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान न देने का भी आरोप लगाया। अपना आक्रोश जताने के लिए, किसानों ने बीच सड़क पर ही टमाटर फेंक दिए और रोड जाम कर दिया।

Read More : Garaba Mahotsav : टीकमगढ़ में गरबा महोत्सव का दूसरा दिन : 236 प्रतिभागियों ने जमाया रंग…

प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और एसडीएम तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों, विशेषकर टमाटर के भाव और मंडी की व्यवस्था में सुधार, पर जल्द ही विचार किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों की लंबी समझाइश के बाद आखिरकार प्रदर्शनकारी किसान माने और उन्होंने रोड जाम हटा लिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here