Friday, September 25, 2026
Home Tech मऊगंज में गौवंश की नृशंस हत्या, बछड़े को बांधकर काटा, पुलिस ने...

मऊगंज में गौवंश की नृशंस हत्या, बछड़े को बांधकर काटा, पुलिस ने शुरू की जांच

मऊगंज : मऊगंज जिले के ग्राम जिलहड़ी में 27 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे हुई बर्बर घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के स्कूल के पास स्थित बगीचे में एक मासूम बछड़े को रस्सी से बांधकर धारदार हथियार से बेरहमी से मार डाला गया।

बर्बरता का अकल्पनीय रूप

दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने बछड़े के शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर मांस बोरी में भर लिया, जबकि सिर, सींग, पैर और पूंछ मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खून से सना बगीचा और पड़े अवशेष देखकर सभी सन्न रह गए।

Read More : भोपाल : 14 साल की मासूम बेटी से किया था रेप,आरोपी पिता को कोर्ट ने दी उम्रकैद

पुलिस कार्रवाई

फरियादी शिवम सिंह (24) की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस हरकत में आई। तलाशी के दौरान आरोपियों हीरा साकेत, मिठ्ठू साकेत और मझीले साकेत के घरों से गौमांस से भरी बोरी और तगाड़ी बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 325 बीएनएस, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(क)(ठ) और गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 5/9 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 ग्रामीणों का गुस्सा

घटना ने पूरे गाँव में आक्रोश की आग भड़काई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि आस्था पर हमला है। उन्होंने पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

जांच जारी

पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निगरानी और सहयोग बढ़ा दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here