Wednesday, April 1, 2026
34 C
Raipur

Baahubali is back : ‘बाहुबली’ की ज़ोरदार वापसी : ‘द एपिक’ के साथ राजामौली फिर खड़े करेंगे रोंगटे

The Epic Trailer : मुम्बई : एस.एस.राजामौली की सिनेमाई कृति ‘बाहुबली’ एक नए और भव्य अनुभव के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है। जानकारी के अनुसार, फ़िल्म के दोनों भागों को मिलाकर, बेहतर सिनेमेटिक अनुभव के साथ ‘बाहुबली- द एपिक’ लाया जा रहा है। ‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर देखकर दर्शक एक बार फिर रोमांच से भर उठेंगे। राजामौली ने दोनों फिल्मों को एक करके दर्शकों के लिए एक बेहतरीन सिनेमेटिक एक्सपीरियंस तैयार किया है।
‘बाहुबली’ श्रृंखला एक नए अंदाज़ और नई कहानी के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। एस.एस. राजामौली इस बार ‘बाहुबली- द एपिक’ लेकर आ रहे हैं। राजामौली ने अपनी इस सबसे भव्य कहानी को एक बेहतरीन और बेहतर सिनेमेटिक अनुभव देने के लिए दोनों फ़िल्मों को एकजुट किया है।

‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। 2015 में जब एस.एस. राजामौली की यह सिनेमेटिक कृति पहली बार रिलीज़ हुई थी, तो इसकी भव्यता अविश्वसनीय थी और इसने भारतीय सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब यह नया संस्करण उसी शानदार अनुभव को नए सिरे से पेश करेगा।

READ MORE : Bacheli News : बचेली में पहली बार होगा “सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन 1”: मशहूर एक्ट्रेस शेहरिश अली रहेंगी मुख्य आकर्षण, 29 अक्टूबर को सजेगी फैशन की रंगीन शाम

पहले पार्ट का ट्विस्ट देखने के बाद पूरे देश की जुबान पर एक ही सवाल था- ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ और जब दूसरी फिल्म में इसका जवाब मिला तो जनता ने थिएटर्स में वो जादू देखा जिसने इंडियन सिनेमा को बदल कर रख दिया. “राजामौली ने ‘बाहुबली’ दोनों फिल्में एकसाथ जोड़कर बड़ी स्क्रीन पर पेश कीं—’बाहुबली: द एपिक’।”

READ MORE : Singrauli News : राखड़ परिवहन से उड़ रही ज़हरीली धूल, बधौरा मुख्य मार्ग बना “यमराज रोड”…

The Epic Trailer : आ गया ‘बाहुबली बड़े पर्दे पर ग्रैंड धमाका करने – द एपिक’ का ट्रेलर
जबसे राजामौली ने अनाउंस किया था कि वो दोनों बाहुबली फिल्मों को नई एडिट और क्वालिटी के साथ एक फिल्म में लेकर आने वाले हैं, फैन्स तभी से टकटकी लगाए इसका इंतजार कर रहे थे. ‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि इस इंतजार का एक-एक पल वसूल हो गया है.

बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली 2 द कंक्लूजन जैसा नहीं बाहुबली: द एपिक का ट्रेलर, फैंस बोले- टूटेंगे कई रिकॉर्ड | Baahubali The Epic trailer is not like Baahubali The ...

‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर रिलीज़, राजामौली ने दोनों फिल्मों को नई एडिट और क्वालिटी में पेश किया। शिवगामी देवी के बेटों अमरेंद्र बाहुबली और भल्लाल देव के राजनीतिक संघर्ष की कहानी अब और भव्य सिनेमैटिक अनुभव देती है।

  • राजामौली के फैन हैं करण जौहर, बताया क्यों ‘बाहुबली’ प्रेजेंट करने के ल‍िए हुए थे तैयार
  • करण नहीं राजामौली के साथ फिल्म करना चाहते हैं रणवीर, खुल गया राज
  • बढ़ती डिमांड्स के चलते राजामौली की ‘बाहुबली’ से बाहर हुई थीं श्रीदेवी? बोनी कपूर ने बताया सच
  • राजामौली की ‘SSMB 29’ के सेट से लीक हुए फोटोज, सामने आया महेश बाबू का लुक
  • राजामौली लेकर आ रहे प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू संग नई फिल्म, सामने आया पहला लुक

‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि राजामौली ने इसे IMAX और नए फॉर्मेट के लिए री-मास्टर किया है। दस साल में सिनेमा के विजुअल्स बदल चुके हैं। राजामौली अपनी प्रसिद्ध कहानी को अब और भी भव्य और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने वाले हैं।

बाहुबली: द बिगिनिंग के 10 साल पूरे, 31 अक्टूबर 2025 को होगा `बाहुबली: द एपिक` का ग्रैंड रिलीज

‘बाहुबली- द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ दो अलग-अलग फिल्में थीं. जब दोनों को जोड़कर एक फिल्म बनी है, तो क्या रनटाइम भी डबल हुआ है? बिल्कुल नहीं. मेकर्स ऑफिशियली शेयर कर चुके हैं कि ‘बाहुबली- द एपिक’ का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट है. यानी ‘पुष्पा 2’ से थोड़ा सा ज्यादा. दोनों ‘बाहुबली’ फिल्में वैसे तो हर भारतीय सिनेम दर्शक के दिल के बहुत करीब हैं. मगर उस समय कुछ लोगों को दोनों फिल्मों में गाने ज्यादा और कुछ गाने गैर-जरूरी लगे थे. मगर नई एडिट के साथ रनटाइम कम होने का मतलब है कि ये दिक्कत भी राजामौली ने दूर की है.

READ MORE : CG News : आसमान छू रहा रिटर्न किराया, दिवाली खत्म होते ही रायपुर से उड़ानें हुई गोल्ड रेट की, टिकट इतने हजार पार….

कब से रिलीज होगी ‘बाहुबली- द एपिक’?
राजामौली की ये फिल्म 31 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. यानी ट्रेलर के करीब 7 दिन बाद. इस रिलीज की खासियत ये है कि राजामौली के ग्रैंड सिनेमेटिक भौकाल को इस बार आप कई फॉर्मेट में बड़े पर्दे पर देख पाएंगे. IMAX, D-BOX, 4DX जैसे शानदार फॉर्मेट में ये फिल्म अवेलेबल होगी. यहां देखें ‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर:

बॉक्स ऑफिस पर धमाके का अनुमान
‘बाहुबली 2’ अपने वक्त में तो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट थी ही. ये आज भी इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है. राजामौली का, दो फिल्मों को एक में समेटने का आईडिया बहुत दिलचस्प है. ऐसा अभी तक इंडियन सिनेमा में ट्राई नहीं किया गया है. ऊपर से तमाम नए सिनेमेटिक फॉर्मेट में फिल्म रिलीज होना, पक्के वाले सिनेमा लवर्स को लुभाएगा.

साउथ में तो री-रिलीज फिल्मों के लिए थिएटर्स हाउसफुल हो जाना आम बात है. मगर पिछले एक-डेढ़ साल में हिंदी फिल्मों की री-रिलीज का क्रेज भी बहुत तगड़ा रहा है. ‘सनम तेरी कसम’, ‘तुम्बाड़’ और ‘लैला मजनूं’ जैसी फिल्मों ने ऑरिजिनल रिलीज से ज्यादा बिजनेस री-रिलीज में किया है.

‘बाहुबली’ एक जानदार कहानी होने के साथ-साथ, एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस भी थी. विजुअल्स के मामले में ये आज की कई फिल्मों से भी दमदार नजर आती है. ऊपर से नए तरीके से एडिट होने और कुछ डिलीटेड सीन्स के जुड़ने के बाद ये कहानी कैसी बनी है ये देखने की जिज्ञासा भी लोगों में खूब होगी.

इंडियन सिनेमा में ‘बाहुबली 2’, 1975 में आई ‘शोले’ के बाद सबसे ज्यादा दर्शक जुटाने वाली फिल्म है. जहां ‘शोले’ का फुटफॉल 12 करोड़ से ज्यादा था, वहीं ‘बाहुबली 2’ का 10-11 करोड़ के बीच. इन 10 करोड़ लोगों के लिए राजामौली की फिल्म एक ऐसा एक्सपीरियंस थी जो इससे पहले उन्हें कोई भारतीय फिल्म नहीं दे पाई थी.

लौटे Baahubali: The Epic का धमाकेदार टीज़र रिलीज़

ऐसे में यकीनन ‘बाहुबली- द एपिक’ से एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाके की उम्मीद की जा सकती है. अगर इसे दर्शक मिलने शुरू हुए और सही माहौल बना, तो ये बहुत सारी नई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ देगी. अब तो बस कुछ दिन का इंतजार है, 31 अक्टूबर को पता चल ही जाएगा कि इस बार राजामौली ने क्या कमाल किया है.

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories