‘धुरंधर 2’ का क्रेज! U.P में 600 दारोगा एक साथ देखेंगे फिल्म, दो सिनेमाघरों में बुकिंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी और एक्शन के साथ इसका उत्तर प्रदेश से जुड़ा कनेक्शन लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।

मेरठ पुलिस की अनोखी पहल

इसी कड़ी में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने 2023 बैच के करीब 600 दारोगाओं के लिए इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया है।

पुलिस लाइन से सिनेमा तक यात्रा

जानकारी के मुताबिक, सभी दारोगा पुलिस लाइन से सरकारी वाहनों में सवार होकर दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा पहुंचेंगे। इस दौरान SSP अविनाश पांडे और SP सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Read More : M.P में अफसरों की कमी, IAS की कमी में देश में दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश, तो IPS के भी 15% पद खाली, प्रशासनिक व्यवस्था पर असर

दो हॉल किए गए बुक

इस विशेष आयोजन के लिए पहले से ही दो सिनेमा हॉल बुक कराए गए हैं, जहां एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी फिल्म का आनंद लेंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

फिल्म में यूपी पुलिस का कनेक्शन

‘धुरंधर 2’ फिल्म में यूपी पुलिस की कार्यशैली को दर्शाया गया है। साथ ही इसमें पूर्व डीजीपी जैसे किरदार और एक कुख्यात माफिया से मिलता-जुलता चरित्र भी दिखाया गया है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 टीम वर्क और प्रेरणा का प्रयास

पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजन से टीम वर्क की भावना मजबूत होती है और नए दारोगाओं को अपने कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझने का नया दृष्टिकोण मिलता है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories