CG News : आसमान छू रहा रिटर्न किराया, दिवाली खत्म होते ही रायपुर से उड़ानें हुई गोल्ड रेट की, टिकट इतने हजार पार….

Parivesh
CG News

CG News : रायपुर : दिवाली की छुट्टियां समाप्त होते ही रायपुर से विभिन्न शहरों के लिए रिटर्न फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है। ज्यादा संख्या में छुट्टियां मनाकर लौटने वाले यात्रियों की वजह से दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और इंदौर जैसे शहरों का टिकट अब 15 हजार रुपये से अधिक हो गया है।

CG News : दिवाली के पहले उत्तर भारत से रायपुर आने वाली फ्लाइट्स में अधिक डिमांड थी, अब त्योहार खत्म होने के बाद लोग कार्यस्थल लौट रहे हैं। छठ पूजा जैसे बड़े पर्व की वजह से ट्रेन में जगह न मिलने और भीड़ से बचने के लिए लोग फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं, जिससे रिटर्न टिकट का किराया बढ़ गया है।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भव्य आरती, आप भी करें लाइव दर्शन

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए अब न्यूनतम किराया 10 हजार रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं, जिन रूट्स पर केवल एक-दो फ्लाइट उपलब्ध हैं, वहां टिकट की कीमत 15 हजार से भी ऊपर जा रही है। ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार, यह उच्च किराया अगले 8 से 10 दिन तक बने रहने की संभावना है।

READ MORE : MP News : रिलायंस और NCL का कोयला-युक्त काला पानी बना जीवनदायिनी काचन नदी के लिए अभिशाप

टिकट का हाल:

  • दिल्ली: 11 से 17 हजार

  • बेंगलुरु: 16 हजार

  • पुणे: 15 हजार

  • हैदराबाद: 14 से 17 हजार

  • भोपाल: 7,500

  • इंदौर: 12 से 14 हजार

  • कोलकाता: 10 हजार

  • प्रयागराज और लखनऊ: 10 से 12 हजार

यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे टिकट बुकिंग समय पर करें, ताकि महंगे किराए से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *