Bijapur News : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो युवकों को उतारा मौत के घाट…

Parivesh
Bijapur News

Bijapur News : बीजापुर/कांकेर: बस्तर अंचल में एक बार फिर नक्सली हिंसा का तांडव देखने को मिला है। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक स्थित नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो स्थानीय युवकों की निर्मम हत्या कर दी है। इस कायराना हरकत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Bijapur News : कौन थे मृतक? मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो इसी गांव के निवासी थे। दोनों की हत्या के पीछे नक्सलियों का ‘पुलिस का खबरी’ होने का आरोप है।

READ MORE : Chhath Puja 2025 : नहाय-खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व, दो शुभ योग में करें सूर्य देव की आराधना

पुलिस कर रही है पुष्टि घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से तस्दीक कर रही है और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

Bijapur News : CG News : आसमान छू रहा रिटर्न किराया, दिवाली खत्म होते ही रायपुर से उड़ानें हुई गोल्ड रेट की, टिकट इतने हजार पार….

यह वारदात एक बार फिर यह दर्शाती है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय निर्दोष ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *