Singrauli News : एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर…सुरक्षा लापरवाही और प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल…

0
117
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली/सिंगरौली जिले के एनसीएल दुधिचुआ परियोजना में रात बूम बैरियर के अंदर खदान क्षेत्र में हुए हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, DO कांटा से कुछ दूरी पर मंडी की गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े लोडेड डंपर से टकरा गई, जिससे गाड़ी का केबिन पूरी तरह दब गया।

Singrauli News : इस दुर्घटना में ड्राइवर का पैर बुरी तरह से फंस गया और उसे निकालने के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। भारी मशक्कत के बाद केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया और उसे नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का पेर तीन जगह से फैक्चर है और दब चुका था?परियोजना अधिकारियों द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं दिया जा रहा है …

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here