Reva News : करंट की चपेट में आई छात्रा को लेकर प्रिंसिपल ने दिया शर्मनाक बयान, एबीव्हीपी के प्रदर्शन के दौरान डीईओ ने फोन पर संगठन मंत्री से मांगी माफी, वीडियो आया सामने

0
176
Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : सीएम राइज स्कूल की एक छात्रा को विद्यालय में करंट लगने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा दिए गए शर्मनाक बयान के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले में माफी मांगते हुए घटना को लेकर खेद प्रकट किया है दरअसल यह पूरा मामला सीएम राइस स्कूल सेमरिया का बताया जा रहा है जहां दो दिन पूर्व दसवीं की एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई, इसके बाद स्थानीय पार्षद सहित छात्रों की मदद से घायल छात्र को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद हालत सुधारने पर उसे छुट्टी दे दी गई बताया गया है कि छात्रा दोपहर 3:00 बजे छुट्टी होने के बाद क्लासरूम से निकलकर में गेट की ओर जा रही थी।

 

Reva News : इसी दौरान लोहे के दरवाजे को छूने पर उसे करंट का तेज झटका लगा और वह मौके पर ही गिर गई छात्रों का आरोप है कि बाथरूम के दरवाजे में करंट आने की शिकायत कई बार उनके द्वारा प्रबंधन से की गई लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते यह हादसा हो गया, वहीं पूरे मामले की जानकारी होते ही घायल छात्रा से मिलने एबीव्हीपी संगठन के पदाधिकारी उसके घर पहुंचे इस दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि इस हादसे के बाद स्कूल के प्राचार्य ने एक अजीबोगरीब तर्क दिया।

Reva News : जिसमें उन्होंने यह कहा कि छात्रा के कुपोषित होने के चलते वह करंट हादसे का शिकार हुई, पूरा मामला संज्ञान में आते ही संगठन के पदाधिकारी स्कूल जा पहुंचे और वहां प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई इस दौरान संगठन मंत्री ने फोन पर जिला शिक्षा अधिकारी से बात की और उन्हें मामले से अवगत कराया इसके बाद प्राचार्य सहित जिला शिक्षा अधिकारी ने माफी मांगते हुए घटना को लेकर खेत प्रकट किया वही इस पूरे घटनाक्रम का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here