Sehore News: सीहोर कोर्ट में तलाक की पेशी के दौरान भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

Sehore News: सीहोर: सीहोर जिले की आष्टा तहसील में न्यायालय परिसर के भीतर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना जावर थाना क्षेत्र की है, जहां तलाक के एक मामले की पेशी के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sehore News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष पहले से ही आपसी विवाद में थे और पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते विवाद ने हाथापाई का रूप ले लिया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे से झगड़ते हुए देखा जा सकता है।

Sehore News: मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। थाना आष्टा पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories