‘रोजा’ फेम : नई दिल्ली : 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु, जिन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी जुड़वां बेटियां अमेया और किआ शाह हैं, जिनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
मधु, जो आज 55 साल की हैं और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, अक्सर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट में दोनों बेटियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि दोनों अपनी नानी हेमा मालिनी की तरह सुपरस्टार बन सकती हैं।
मधु की बेटियां, अमेया और किआ, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
निजी और पेशेवर जीवन:
मधु रिश्ते में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की देवरानी लगती हैं, क्योंकि जूही के पति और मधु के पति चचेरे भाई हैं।
मधु की बुआ हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी हैं।
मधु आज भी अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं और अक्सर वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं।
उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार 2024 में आई हिंदी फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ में नजर आई थीं। उनकी अन्य हिट फिल्मों में ‘दिलजले’, ‘नीलगिरी’, ‘जेंटलमैन’ और ‘एलान’ शामिल हैं।











