‘Animal Love’ : राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी का ‘पशु प्रेम’, सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों वाले आदेश पर जताई चिंता

VIKASH KHALKHO

‘Animal Love’ : नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस आदेश को ‘जल्दबाजी में उठाया गया कदम’ बताते हुए कहा है कि इससे जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार होगा, क्योंकि दिल्ली में उनके लिए पर्याप्त शेल्टर मौजूद नहीं हैं।

Read More : Health Tips : तीन महीने तक चावल, चीनी और तेल छोड़ने के फायदे जानकर दंग रह जायेंगे आप…..

राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किया गया आदेश, जल्दबाजी के कारण बेजुबान जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार का कारण बनेगा। क्योंकि उनके लिए दिल्ली में पर्याप्त शेल्टर मौजूद नहीं हैं।”

प्रियंका ने अपने पोस्ट में कहा कि शहरी इलाकों में रहने वाले जानवर पहले से ही प्रताड़ना और क्रूरता का शिकार होते हैं। ऐसे में उनकी देखभाल के लिए मानवीय तरीका अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कुत्तों को “सबसे सुंदर और सौम्य जीव” बताते हुए कहा कि वे इस तरह की निर्दयता के हकदार नहीं हैं।

Read More : Retired Justice : इंदौर में रिटायर्ड जस्टिस के घर बड़ी चोरी – 4 मिनट 10 सेकंड में बदमाश ले गए 5 लाख से ज्यादा नकदी और जेवर

कांग्रेस नेता ने सरकार से अपील की है कि वह ऐसा कोई समाधान निकाले, जिसमें इन मासूम जानवरों को सुरक्षित और मानवीय माहौल मिल सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *