Mrunal Thakur : शादीशुदा धनुष संग अफेयर की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर का बयान — ‘वो मेरे अच्छे दोस्त हैं’”

Sanjay Sahu
Mrunal Thakur

Mrunal Thakur : नई दिल्ली : साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ स्टार धनुष को लेकर पिछले दिनों अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं। दोनों को कई बार पार्टी और स्क्रीनिंग में साथ देखा गया, यहां तक कि मृणाल द्वारा धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने से इन अटकलों को और हवा मिली। चर्चा थी कि उनकी दोस्ती अब रिश्ते में बदल रही है।

Mrunal Thakur : हालांकि, अब मृणाल ठाकुर ने इन अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। *ओनली कॉलीवुड* को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि धनुष उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच किसी भी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। मृणाल ने इन खबरों को “मजाकिया” बताते हुए खारिज किया और स्पष्ट किया कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में धनुष उनकी गेस्ट लिस्ट में नहीं थे, बल्कि वे अजय देवगन के निमंत्रण पर पहुंचे थे। उन्होंने इसमें अपने किसी भी तरह के रोल से इनकार किया।

Mrunal Thakur : अफेयर की चर्चाओं की शुरुआत उस समय हुई थी जब मृणाल और धनुष को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में साथ देखा गया था। इसके बाद वे मृणाल की बर्थडे पार्टी और ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में भी साथ नजर आए, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया था।

Mrunal Thakur : धनुष की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका 18 साल पुराना रिश्ता टूट चुका है। उन्होंने ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी, लेकिन 2022 में अलग होने और 2024 में आधिकारिक तलाक के बाद वे सिंगल हैं। इस शादी से उनके दो बेटे, लिंगा और यात्रा हैं। तलाक के बाद से उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, जिनमें मीना सागर का नाम भी शामिल है, हालांकि इन खबरों को भी पहले खारिज किया जा चुका है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *