Saturday, March 7, 2026
29.5 C
Raipur

Rewa Revenue Team Attack : रीवा में राजस्व टीम पर हमला : महिला पटवारी के साथ मारपीट, पटवारियों ने कलेक्टर से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Rewa Revenue Team Attack : रीवा। जिले के मनगंवा तहसील अंतर्गत रघुराजगढ़ गांव में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई राजस्व टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता के परिजनों ने टीम के सदस्यों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वीडियो बना रही महिला पटवारी के साथ भी हाथापाई की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। घटना के बाद जिलेभर के पटवारियों में आक्रोश है। सभी पटवारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Rewa Revenue Team Attack : मंगलवार को मनगंवा एसडीएम के निर्देश पर पटवारी हल्का रघुराजगढ़ के अक्षय मिश्रा, शैली गोपचे, कौशल कोल और आरआई सोनई प्रजापति आरबीसी 6(4) की सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद कराने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता का पुत्र कर्णध्वज टीम से विवाद करने लगा। उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और पटवारियों को बाहर निकलने के लिए कहा। विवाद बढ़ने पर कर्णध्वज और उसके परिजनों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Rewa Revenue Team Attack : महिला पटवारी शैली गोपचे जब इस घटना का वीडियो बनाने लगीं, तो आरोपियों की महिलाओं ने उनके साथ भी मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। बीच-बचाव करने गए आरआई सोनई प्रजापति के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोपियों ने पूरी टीम को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। बाद में किसी तरह से निकलकर पटवारियों ने एसडीएम को इसकी जानकारी दी।

Rewa Revenue Team Attack : सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम को सुरक्षित वापस लाया गया। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है और फिलहाल जांच जारी है।

इस घटना से नाराज जिले के पटवारियों ने सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर प्रतिभा पाल को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories