Rewa News: रीवा : दिवाली के दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायण चक्की के पास एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया वहीं खून से लथ पथ पीड़ित जब अपनी फरियाद लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी एफ आई आर तक दर्ज नहीं की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कमल हसन खान निवासी बिछिया ने बताया कि वह सुबह अपना ऑटो लेकर कमाने के लिए निकला था।
READ MORE: CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: पटाखा खरीदकर लौट रहे दो भाइयों समेत तीन युवक गंभीर घायल
Rewa News: ऑटो जैसे ही नारायण आटा चक्की के पास पहुंचा तो वहां मौजूद बंसल समाज के लोगों ने ऑटो चालक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की उसके ऑटो को तोड़ा और डिग्गी में रखें लगभग ₹1000 लूट लिया पीड़ित के मुताबिक नारायण आटा चक्की के पास नशेड़ियों का अड्डा है और वहां आए दिन इस तरह की वारदात को बंसल समाज के लोगों द्वारा अंजाम दिया जाता है.
Rewa News: ऑटो चालक का आरोप है कि घटना के बाद जब वह पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराने सिटी कोतवाली थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी फरियाद नहीं सुनी बल्कि दिवाली के कारण देर रात तक ड्यूटी होने के चलते थाने में अधिकारी कर्मचारी ना होने की दलील देते हुए थाने से चलाकी दलील देते हुए थाने से चलता कर दिया कर दिया।











