Reva News : रीवा : रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदना में दर्दनाक हादसा हो गया जहां कच्ची दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पुरानी कच्ची दीवार को गिराया जा रहा था। उसी दौरान मकान मालिक सहित दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लाया गया था जहां पर मकान मालिक सहित एक मजदूर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Reva News : यह पूरा मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदना गांव का है। जहां पर मकान मालिक रावेंद्र सिंह शनिवार को अपने घर में काम लगाए हुए थे, और उसके लिए उन्होंने दो मजदूर गणेश कोल और रिंकू कोल को मजदूरी के लिए लेकर आए थे। जहां पर मजदूरों द्वारा पुरानी कच्ची दीवार गिराई जा रही थी उसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई और तीनों उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए।
Reva News : आनन फानन में तीनों को अस्पताल लेकर आया गया, जहां पर मकान मालिक रावेंद्र सिंह और गणेश कोल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे मजदूर रिंकू कोल की हालत गंभीर है जिसका इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।











