M.P News : इंदौर- महू के तिंचा वॉटरफॉल में पार्टी मनाने गए युवकों के साथ हादसा, खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तिंचा वॉटरफॉल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पार्टी मनाने आए थे तीन युवक

जानकारी के अनुसार तीन युवक तिंचा वॉटरफॉल पर पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे खाई के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दो युवक गहरी खाई में जा गिरे।

खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत

हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान अशोक और सुमित के रूप में हुई है। खाई में गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला।घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल सिमरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक खाई के पास बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और सावधानी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतें और खतरनाक जगहों से दूर रहें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *