Sunday, June 7, 2026
40.7 C
Raipur

भारत में 20 मार्च को लॉन्च होगी नई Lexus ES 2026! Mercedes-BMW को देगी सीधी चुनौती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Lexus भारत में अपनी नई नेक्स्ट-जनरेशन Lexus ES 2026 को 20 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह प्रीमियम सेडान भारतीय बाजार में Mercedes-Benz C-Class, BMW 3 Series LWB और Audi A4 जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

नई Lexus ES को कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ तैयार किया है।

नया और स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन

नई Lexus ES का बाहरी डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी बनाया गया है। कार के फ्रंट में Z-शेप स्लिम LED लाइट्स दी गई हैं, जिनमें DRL और इंडिकेटर शामिल हैं। मुख्य हेडलाइट यूनिट को नीचे की ओर रखा गया है, जिसे ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम से कवर किया गया है।

इस बार कंपनी ने पारंपरिक स्पिंडल ग्रिल को हटाकर फ्रंट बंपर के नीचे छोटा एयर डैम दिया है, जिसके आसपास डायमंड पैटर्न डिजाइन देखने को मिलता है। साइड प्रोफाइल में नई क्रीज लाइन, ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम और नए एलॉय व्हील्स कार को प्रीमियम लुक देते हैं।पीछे की तरफ स्लिम LED लाइट बार दी गई है, जिसमें रोशनी के साथ ‘LEXUS’ ब्रांडिंग दिखाई देती है।

Read More : T20 World Cup 2026 : क्या वरुण की होगी छुट्टी और कुलदीप करेंगे एंट्री? फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

केबिन में मिलेगा हाई-टेक अनुभव

नई Lexus ES का इंटीरियर पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है। इसमें कई फिजिकल बटन हटाकर अधिकतर कंट्रोल 14-इंच के बड़े इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन में शामिल किए गए हैं, जो OTA अपडेट को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा कार में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

  • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

  • Mark Levinson प्रीमियम साउंड सिस्टम

  • इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ

  • Advanced Driver Assistance Systems (ADAS)

  • Boss Mode

  • मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स

  • रिक्लाइनिंग रियर सीट्स

कंपनी का दावा है कि बेहतर डोर सीलिंग और साउंड-इंसुलेटेड ग्लास के कारण केबिन में शोर भी काफी कम रहेगा

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प

ग्लोबल मार्केट में Lexus ES को हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। भारत में फिलहाल हाइब्रिड वर्जन के लॉन्च होने की ज्यादा संभावना है।

नई ES 300h में 197hp 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड और 201hp 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं ES 350h में 247hp पावर वाला इंजन दिया गया है। सभी हाइब्रिड मॉडल e-CVT गियरबॉक्स से लैस होंगे।

इलेक्ट्रिक मॉडल में दमदार रेंज

Lexus ES के इलेक्ट्रिक मॉडल 350e और 550e नाम से आते हैं।

  • 350e में 224hp पावर और लगभग 685 किमी की रेंज मिलती है।

  • 550e में 343hp पावर और करीब 610 किमी रेंज का दावा किया गया है।

स्पीड की बात करें तो 350e 0-100 किमी/घंटा 8.9 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि 550e सिर्फ 5.9 सेकंड में यह रफ्तार हासिल कर सकती है।नई Lexus ES 2026 के लॉन्च के बाद भारत के मिड-साइज लग्जरी सेडान सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories