रायपुर। अग्रवाल युवा मंडल द्वारा रविवार को मरीन ड्राइव से “अग्रथॉन – एक दौड़ स्वदेशी की ओर” का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के धावक इस दौड़ में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि IAS रजत बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर IAS वासु जैन एवं IPS इशु अग्रवाल भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि अग्रथॉन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाली पहल है।
दौड़ की शुरुआत मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) से होकर घड़ी चौक व कैनाल लिंक रोड होते हुए पुनः मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग पर लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। शहरवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस आयोजन का संचालन अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, महामंत्री वेदान्त अग्रवाल एवं कार्यक्रम निदेशक अभिषेक टेक्रिवाल के नेतृत्व में हुआ।
युवा मंडल प्रभारी योगेश अग्रवाल एवं कमल अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन समाज में नई ऊर्जा और स्वदेशी अपनाने का संदेश लेकर आया है।
अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा –
“अग्रथॉन समाज को एकजुट करने और युवाओं में उत्साह जगाने का प्रेरणादायी प्रयास है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।”
विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए –
- ओपन (मेल) – प्रथम अमरदीप पाल, द्वितीय रोहित सरोज, तृतीय दिव्यांश
- ओपन (फीमेल) – प्रथम रुक्मणी साहू, द्वितीय भगवती यादव, तृतीय ब्यूटी प्रसाद
- अग्रवाल (मेल) – प्रथम शिवम् अग्रवाल, द्वितीय आदित्य अग्रवाल
- अग्रवाल (फीमेल) – प्रथम अंकिता अग्रवाल, द्वितीय स्वाति गोयल
- सीनियर श्रेणी – पवन धनगर
इस आयोजन को सफल बनाने में मनमोहन अग्रवाल, योगी अग्रवाल, महामंत्री वेदान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, सलाहकार नितिन अग्रवाल, आयुष मुरारका, शुभम् चौधरी, स्पर्श अग्रवाल एवं समाज के वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अग्रवाल युवा मंडल ने मीडिया, प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवकों और समाज के वरिष्ठजनों का आभार जताया। मंडल ने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।




















