Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh JABALPUR News : अंतिम संस्कार के बाद परिजन पहुंचे थाना, कब्र से...

JABALPUR News : अंतिम संस्कार के बाद परिजन पहुंचे थाना, कब्र से फिर निकली संतोष की लाश

जबलपुर। गुरुवार सुबह घर से दवा मार्केट जाने की बात कहकर निकले संतोष पटेल (46 वर्ष, निवासी घमापुर, गोपाल होटल के पास) की लाश पुलिस-प्रशासन और परिजनों की मौजूदगी में गढा स्थित चौहानी मुक्तिधाम की कब्र से निकाली गई और परिजनों को सौंपी गई। बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार किया।

परिजनों और परिचितों का आरोप है कि पुलिस ने संतोष पटेल के मामले में असामान्य तेजी दिखाई। सवाल उठ रहे हैं कि वह रांझी-खमरिया क्षेत्र से गुजरने वाली रेल लाइन तक कैसे पहुंचे और ट्रेन से कैसे कटे। पुलिस ने तत्काल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया, जबकि पहचान के लिए उसे मरचुरी में रखा जा सकता था।

Read News : MP News : ‘प्रभावी शिक्षण में संदर्शिका की भूमिका’ पर शैक्षिक संवाद, सभी शिक्षक शामिल

करीबी रिश्तेदार धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि संतोष 11 सितम्बर की सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर काम पर निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने सोचा कि वह कार्य के चलते देर कर रहे होंगे। लेकिन अगले ही दिन उनकी मौत और जल्दबाजी में दफनाने की खबर ने सभी को चौंका दिया और आक्रोशित कर दिया।

Read News : MP News : ‘प्रभावी शिक्षण में संदर्शिका की भूमिका’ पर शैक्षिक संवाद, सभी शिक्षक शामिल

परिजन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद थाने पहुंचे, तब जाकर मामला सामने आया। अब लोग पुलिस से पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी जल्दीबाजी क्यों की गई और क्या पूरे मामले की सही जांच हुई है।

Share The News
Previous articleAgrathon 2025 : रायपुर की सड़कों पर दौड़ी स्वदेशी की भावना, अग्रवाल युवा मंडल ने रचा इतिहास
Next articleJabalpur News : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप – BJP देश की भावनाओं के साथ कर रही खिलवाड़
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here