Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Agrathon 2025 : रायपुर की सड़कों पर दौड़ी स्वदेशी की भावना, अग्रवाल...

Agrathon 2025 : रायपुर की सड़कों पर दौड़ी स्वदेशी की भावना, अग्रवाल युवा मंडल ने रचा इतिहास

रायपुर। अग्रवाल युवा मंडल द्वारा रविवार को मरीन ड्राइव से “अग्रथॉन – एक दौड़ स्वदेशी की ओर” का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के धावक इस दौड़ में शामिल हुए।

शुभारंभ एवं संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि IAS रजत बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर IAS वासु जैन एवं IPS इशु अग्रवाल भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि अग्रथॉन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाली पहल है।

मार्ग और उत्साह

दौड़ की शुरुआत मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) से होकर घड़ी चौक व कैनाल लिंक रोड होते हुए पुनः मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग पर लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। शहरवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बड़ी संख्या में भाग लिया।

संचालन और नेतृत्व

इस आयोजन का संचालन अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, महामंत्री वेदान्त अग्रवाल एवं कार्यक्रम निदेशक अभिषेक टेक्रिवाल के नेतृत्व में हुआ।
युवा मंडल प्रभारी योगेश अग्रवाल एवं कमल अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन समाज में नई ऊर्जा और स्वदेशी अपनाने का संदेश लेकर आया है।

अध्यक्ष का संदेश

अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा –
“अग्रथॉन समाज को एकजुट करने और युवाओं में उत्साह जगाने का प्रेरणादायी प्रयास है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।”

विजेताओं का सम्मान

विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए –

  • ओपन (मेल) – प्रथम अमरदीप पाल, द्वितीय रोहित सरोज, तृतीय दिव्यांश
  • ओपन (फीमेल) – प्रथम रुक्मणी साहू, द्वितीय भगवती यादव, तृतीय ब्यूटी प्रसाद
  • अग्रवाल (मेल) – प्रथम शिवम् अग्रवाल, द्वितीय आदित्य अग्रवाल
  • अग्रवाल (फीमेल) – प्रथम अंकिता अग्रवाल, द्वितीय स्वाति गोयल
  • सीनियर श्रेणी – पवन धनगर

टीम और सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में मनमोहन अग्रवाल, योगी अग्रवाल, महामंत्री वेदान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, सलाहकार नितिन अग्रवाल, आयुष मुरारका, शुभम् चौधरी, स्पर्श अग्रवाल एवं समाज के वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आभार और भविष्य की योजना

अग्रवाल युवा मंडल ने मीडिया, प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवकों और समाज के वरिष्ठजनों का आभार जताया। मंडल ने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share The News
Previous articleMP News : ‘प्रभावी शिक्षण में संदर्शिका की भूमिका’ पर शैक्षिक संवाद, सभी शिक्षक शामिल
Next articleJABALPUR News : अंतिम संस्कार के बाद परिजन पहुंचे थाना, कब्र से फिर निकली संतोष की लाश
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here