Raipur News: रायपुर। टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में एक युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की। युवक का शव कोच में लगे पंखे से लटका हुआ पाया गया।
Raipur News: जब यात्री ट्रेन में चढ़े तो उन्होंने युवक को लटके हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि मृतक की पहचान अब तक स्थापित नहीं हो पाई है।
Raipur News: रेलवे पुलिस आसपास मौजूद यात्रियों और स्टेशन कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की पहचान और घटना की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन लगभग खाली थी।
Raipur News: शव को मर्चुरी भेज दिया गया है और मामले की जानकारी संबंधित थानों को भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।











