Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Jabalpur-Ambikapur Express : रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, अज्ञात बदमाशों...

Jabalpur-Ambikapur Express : रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, अज्ञात बदमाशों ने जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस को बनाया निशाना

Jabalpur-Ambikapur Express : सूरजपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षा को चुनौती देते हुए जबलपुर से अंबिकापुर आ रही जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (11265) पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। होलिका दहन की रात हुई इस घटना से बोगी में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि ट्रेन की खिड़की के कांच क्षतिग्रस्त हो गए।

दर्रीटोला के पास बदमाशों ने किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 मार्च की रात की है। जब ट्रेन दर्रीटोला स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी घात लगाए बैठे कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगी पर पत्थरों की बौछार कर दी। अचानक हुए इस हमले से यात्री सहम गए। ट्रेन में सवार यात्रियों सुदर्शन मंडल और सर्वजीत कौर ने बताया कि पत्थर के प्रहार से बोगी के टफेन्ड ग्लास की ऊपरी सतह पर गहरी दरारें पड़ गईं। यदि पत्थर सीधे किसी यात्री को लगता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आरपीएफ ने दर्ज किया केस, बदमाशों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही यात्रियों ने अगले स्टेशन पर रेलवे प्रबंधन और आरपीएफ (RPF) को इसकी जानकारी दी। इस मामले में मनेंद्रगढ़ आरपीएफ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी. के. चौधरी ने बताया कि पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है।

रेलवे विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और ऐसी शरारती गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here