दिल्ली में आई बुलडोजर माई! उत्तम नगर हत्याकांड में एक्शन तेज… CM रेखा ने आरोपी निजामुद्दीन के घर पर चलवाया बुलडोजर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुए हत्याकांड में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं, नगर निगम (MCD) ने मुख्य आरोपी से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई  शुरू कर दी है।

होली के दिन हुआ था विवाद

यह घटना 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई थी। बताया जा रहा है कि एक हिंदू परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी, तभी उसके द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा नीचे से गुजर रही एक महिला को लग गया।बच्ची के परिवार ने तुरंत माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।

मारपीट में युवक की मौत

आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों तथा पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) समेत अन्य के रूप में हुई है। सभी आरोपी उत्तम नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और पिछले दो दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 11:09 बजे पुलिस को दो समुदायों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें से तरुण कुमार की बाद में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *