Wednesday, September 2, 2026
Home National UP BIg Crime News : 15 दिन की मासूम को जिन्दा दफनाया,...

UP BIg Crime News : 15 दिन की मासूम को जिन्दा दफनाया, जानें रोने की आवाज ने मौत के मुँह से कैसे खींच निकाला, पढ़े कलेजा फटा देने वाली पूरी खबर

UP BIg Crime News
UP BIg Crime News

शाहजहांपुर : UP BIg Crime News : शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जैतीपुर से गौहापुर जाने वाले मार्ग के पास एक 15 दिन की नवजात बच्ची को किसी ने जिंदा दफना दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर चरवाहों ने उसे बाहर निकाला, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP BIg Crime News : क्या है पूरा मामला?

गौहापुर गाँव का डबलू नामक चरवाहा पास की नदी के किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था, तभी उसे जमीन के नीचे से एक बच्चे के रोने की धीमी आवाज सुनाई दी। जब उसने बाकी ग्रामीणों को बुलाया और उस जगह की खुदाई की, तो वे यह देखकर सन्न रह गए कि एक 15 दिन की बच्ची को गड्ढे में दफनाया गया था। बच्ची का एक हाथ गड्ढे से बाहर निकला हुआ था, जिसे चींटियाँ खा रही थीं और उसमें से खून बह रहा था।

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे तत्काल इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके। यह घटना समाज पर एक गहरा सवाल छोड़ गई है कि आखिर कोई माँ-बाप अपनी ही मासूम को कैसे इस तरह छोड़ सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here