Raipur Police Missing Child : बाजार में बिछड़ा 6 साल का मासूम, उरला पुलिस ने चंद घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

VIKASH KHALKHO

Raipur Police Missing Child : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में शनिवार (7 मार्च) को एक 6 वर्षीय बच्चा बाजार में अपने परिजनों से बिछड़ गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। हालांकि, उरला पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों के भीतर बच्चा सकुशल मिल गया। पुलिस ने बच्चे को तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बाजार में मची थी अफरा-तफरी घटना शनिवार शाम की है, जब बिरगां

व बाजार में खरीदारी के दौरान सिद्धार्थ सिसोदिया (6 वर्ष) अपने परिजनों से अलग हो गया। बच्चा अचानक गायब होने से परिजन गहरे सदमे में आ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उरला पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने बालक को खोजने के लिए तत्काल टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने की तलाश सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए सक्रियता दिखाई। टीम ने बच्चे के परिजनों से उसका हुलिया और अन्य जानकारियां जुटाईं और तुरंत बाजार में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस के जवानों ने पूरे बाजार और आसपास के इलाकों में कड़ी पेट्रोलिंग की। कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस को कैलाश नगर बिरगांव निवासी सिद्धार्थ को ढूँढने में सफलता मिल गई।

परिजनों ने जताया आभार जैसे ही पुलिस बच्चे को लेकर परिजनों के पास पहुंची, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने बच्चे को सुरक्षित पाकर पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। उरला पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *