Abhanpur Crime News: अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना पुलिस ने बैंक मित्र और चॉइस सेंटर कर्मचारियों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में गिरोह का सरगना ग्राम सारखी के सरपंच का छोटा भाई निकला, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
Abhanpur Crime News: बैंक मित्र से 2 लाख रुपये की लूट
Abhanpur Crime News: पुलिस के अनुसार ग्राम बिरोदा निवासी पोषण साहू, जो खोरपा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक मित्र के रूप में कार्यरत हैं, 1 जून को बैंक से छुट्टी के बाद अपने निजी खाते से 2 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सारखी और बिरोदा के बीच पुलिया के पास आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
Abhanpur Crime News: आरोपियों ने पहले चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंकने का प्रयास किया और फिर चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद उनके बैग में रखे 2 लाख रुपये नकद, ओप्पो मोबाइल फोन और दुकान की चाबी लूटकर फरार हो गए।
Abhanpur Crime News: बैंक और चॉइस सेंटरों की करते थे रेकी
Abhanpur Crime News: जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य बैंक और चॉइस सेंटरों के आसपास निगरानी रखते थे। जैसे ही कोई बैंक मित्र या कर्मचारी बड़ी रकम लेकर निकलता, आरोपी उसका पीछा शुरू कर देते थे। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही मिर्च पाउडर और चाकू के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। अभनपुर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Abhanpur Crime News: सरपंच का भाई निकला गिरोह का सरगना
Abhanpur Crime News: पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु है, जो ग्राम पंचायत सारखी के सरपंच का छोटा भाई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी, मारपीट और धोखाधड़ी सहित कई मामले दर्ज हैं तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।
Abhanpur Crime News: पुलिस ने बरामद किए वाहन, मोबाइल और नकदी
Abhanpur Crime News: गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन, दो धारदार चाकू तथा लूट की रकम में से 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।









