CG NEWS : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार थाना तमनार में स्थानीय 26 वर्षीय युवती ने 22 अप्रैल 2026 को ग्राम सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान (22 वर्ष) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी से उसका लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था और इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर गांव में पहली बार शारीरिक संबंध बनाया।

CG NEWS : पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर लगातार डेढ़ वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह और गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता द्वारा बार-बार विवाह के लिए कहने के बावजूद आरोपी मुकरता रहा, जिसके बाद उसे अपने साथ छल और शोषण का अहसास हुआ तथा परिजनों से सलाह लेकर उसने थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई।

CG NEWS : थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला विवेचक सुधो भगत से पीड़िता की एफआईआर एवं कथन दर्ज कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश दी गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में विधिसम्मत विवेचना जारी है।

CG NEWS : महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित, सख्त एवं संवेदनशील कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश :

CG NEWS : “महिला संबंधी अपराध अत्यंत गंभीर हैं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, हर शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories