Raipur Cyber Fraud : डेंटल कॉलेज प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी…

Raipur Cyber Fraud : रायपुर। साइबर क्राइम का एक नया मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जिसमें ठगों ने एक डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को अपना निशाना बनाया और शातिराना तरीके से उनसे कुल 26 लाख 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित प्रोफेसर ने इस मामले की शिकायत आमानाका पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

Raipur Cyber Fraud : जानकारी के अनुसार, ठगों ने प्रोफेसर को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वीआईपी मेंबरशिप और मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने शातिराना तरीके से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। जब प्रोफेसर को इससे कोई लाभ नहीं मिला और रिटर्न भी नहीं मिला, तो उन्होंने ग्रुप में आपत्ति जताई। इसी दौरान ठगों ने प्रोफेसर को ग्रुप से हटा दिया।

इसके बाद पीड़ित को अपनी ठगी का पता चला और उन्होंने लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories