MP NEWS : 10 दिन से लापता निकिता लोधी की लोकेशन महाराष्ट्र में ट्रेस, पुलिस ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

MP NEWS : भोपाल : निकिता लोधी को लापता हुए आज 10 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच रायसेन पुलिस को मामले में एक बड़ा इनपुट मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब और महाराष्ट्र से कुछ अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर निकिता की लोकेशन महाराष्ट्र में ट्रेस की गई है।

MP NEWS : रायसेन पुलिस ने निकिता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर इसकी पुष्टि की है। फिलहाल निकिता का मोबाइल अब भी स्विच ऑफ है। उसकी तलाश में तीन पुलिस टीमों को महाराष्ट्र रवाना किया गया है।

MP NEWS : परिजन भी पुलिस टीम के साथ महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि निकिता के परिजन कल भोपाल पहुंचे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई।

MP NEWS : परिवार का कहना है कि जैसे अर्चना तिवारी के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाई थी, वैसे ही निकिता की तलाश में भी रफ्तार लाई जाए। पुलिस ने अब ऑपरेशन को और तेज कर दिया है ताकि निकिता की सकुशल बरामदगी जल्द की जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories