Param Sundari Trailer : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर कहानी का झलक
Param Sundari Trailer : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा है। इस ट्रेलर में दोनों कलाकारों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है, साथ ही रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण भी नजर आता है।
फिल्म की कहानी दिल्ली के युवक परम और केरल की लड़की सुंदरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका प्यार परिवारों की मंजूरी की लड़ाई से गुजरता है। ट्रेलर में केरल की खूबसूरती भी बखूबी दिखाई गई है, जो दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ का किरदार दिलचस्प है, जो एक नॉर्थ इंडियन लड़का है, वहीं जान्हवी के किरदार में सादगी और भावनाओं का अच्छा मेल दिखता है।
Param Sundari Trailer :
‘फुकरे’ के मनजोत सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में हंसी के पलों को और मजेदार बनाते हैं। ट्रेलर की कई झलकियां बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाती हैं, खासकर नॉर्थ और साउथ इंडिया के बीच प्यार की कहानी और पारिवारिक मतभेदों को लेकर।
फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तुषार जलोटा निर्देशित फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म के पहले रिलीज डेट में बदलाव के बाद इस बार दर्शक इसे बेसब्री से देख रहे हैं। ट्रेलर की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।











