Maharashtra News : पालघर में वेश्यावृत्ति रैकेट से बचाई गई 12 साल की बच्ची से 3 महीने में 200 लोगों ने किया दुष्कर्म

VIKASH KHALKHO

Maharashtra News : पालघर – महाराष्ट्र के पालघर में एक वेश्यावृत्ति रैकेट से बचाई गई 12 साल की बांग्लादेशी लड़की ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसने सभी को झकझोर दिया है। पुलिस पूछताछ में बच्ची ने बताया कि बीते तीन महीनों में 200 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह जानकारी मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मिली, जिसने एक एनजीओ की मदद से 26 जुलाई को नायगांव, वसई विरार में एक फ्लैट पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में पांच लड़कियों को देह व्यापार के धंधे से बचाया गया, जिसमें यह बांग्लादेशी बच्ची भी शामिल थी।

Read More : Cristiano Ronaldo : क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 8 साल बाद जॉर्जिना से सगाई, ₹42 करोड़ तक आंकी गई अंगूठी ने खींचा दुनिया का ध्यान

बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश में अपनी स्कूल परीक्षा में एक विषय में फेल हो गई थी। अपने माता-पिता की डांट के डर से वह घर से भाग गई थी। इसी दौरान उसकी एक जानने वाली महिला उसे चुपके से भारत ले आई और यहां उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

एन.जी.ओ. हार्मनी फाउंडेशन के संस्थापक अब्राहम मथाई ने बताया कि आरोपियों ने मासूम बच्ची का बचपन छीन लिया। बच्ची ने बताया कि आरोपियों ने उसे मजबूर करने के लिए गर्म चम्मच से दागा भी था।

Read More : Halashasthi 2025 : छत्तीसगढ़ में कमरछठ का भी हैं विशेष महत्त्व, संतान की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना का त्योहार….

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची को पहले गुजरात के नाडियाड ले जाया गया था। वहीं पर तीन महीने के दौरान 200 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Read More : Halashasthi 2025 : छत्तीसगढ़ में कमरछठ का भी हैं विशेष महत्त्व, संतान की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना का त्योहार….

पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी लड़की के साथ बचाई गई चार अन्य लड़कियाँ भी हैं, जिन्हें महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और गुजरात, कर्नाटक जैसे अलग-अलग स्थानों से देह व्यापार के लिए लाया गया था। फिलहाल सभी पीड़ित लड़कियों को बाल सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *