Saturday, August 15, 2026
Home National Massive fire in Garib Rath Express : गरीबरथ एक्सप्रेस में भीषण आग,...

Massive fire in Garib Rath Express : गरीबरथ एक्सप्रेस में भीषण आग, मची अफरातफरी, यात्री कूदकर बचाई जान

0
130
Massive fire in Garib Rath Express
Massive fire in Garib Rath Express

Massive fire in Garib Rath Express : लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन की एसी बोगी नंबर 19 में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्री ट्रेन से कूद गए, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

 

READ MORE: Tikamgarh News : पति की हत्या मामले में टीकमगढ़ कोर्ट का फैसला: पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा

 

Massive fire in Garib Rath Express : हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे सरहिंद स्टेशन पार करने के बाद हुआ। एक यात्री ने बोगी से धुआं उठता देखा और तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। टीटीई और ट्रेन चालक ने तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ।

Massive fire in Garib Rath Express : रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे डिब्बों में शिफ्ट कर दिया गया और ट्रेन को बाद में रवाना कर दिया गया।

Massive fire in Garib Rath Express : रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है, हालांकि इंजीनियरों की टीम विस्तृत जांच कर रही है। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here