Mungeli News :मुंगेली : पूर्व पार्षद मोना नागरे, उम्र 29 वर्ष, पति नरेंद्र के खिलाफ पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के संबंध में मुंगेली सिटी कोतवाली में 3 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के जवाब में मोना नागरे ने 7 जून 2025 को अपना लिखित आवेदन सिटी कोतवाली मुंगेली में प्रस्तुत किया है।
Mungeli News :प्रार्थियों में अमन सिंह पिता द्विजेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष, निधि ठाकुर पति विजय ठाकुर उम्र 35 वर्ष और सोमेश साहू पिता लोकराम उम्र 24 वर्ष, सभी निवासी मुंगेली, छत्तीसगढ़ शामिल हैं जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Mungeli News :मोना नागरे, जो सरदार पटेल वार्ड की निवासी हैं, ने अपने जवाब में बताया कि रिपोर्ट में दर्शाई गई राशि को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में वे आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं और फिलहाल पैसे वापस करने में असमर्थ हैं, लेकिन समय-समय पर किस्तों में रकम दी गई है।
Mungeli News :मोना ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता उन्हें कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निधि ठाकुर ने उन्हें एक्सिस बैंक का चेक क्रमांक 148478 बतौर अमानत के रूप में दिया था।
Mungeli News :अपने आवेदन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एस.एस. हार्डवेयर से लिए गए 35,000 रुपये के प्लंबिंग सामान को 53,000 रुपये बताकर प्रस्तुत किया गया, अमन ठाकुर से लिए गए 5,000 रुपये को 10,000 रुपये कहा गया, और बादल सुपर बाजार से लिए गए 4,653 रुपये के राशन को 10,000 रुपये बताकर झूठा एफआईआर दर्ज कराया गया है। इसकी जानकारी उन्हें समाचार माध्यम से प्राप्त हुई।
Mungeli News :मोना नागरे ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण वह मुंगेली से दुर्ग स्थित अपने मायके, छोटे भाई के घर चली गई थीं।











