Mohan Cabinet Meeting : भोपाल | आज सुबह 10:30 बजे भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े और जनहित से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है, जिनमें दो मुख्य बिंदु चर्चा में हैं:
Mohan Cabinet Meeting : लाडली बहनों के लिए बड़ी राहत: बैठक में लाडली बहना योजना के तहत वर्तमान में मिल रही ₹1250 की राशि को बढ़ाकर ₹1500 करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इस फैसले से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में अगली किस्त से ₹1500 की राशि आएगी, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक संबलता मिलेगी।
READ MORE : Bhopal AIIMS Doctors Drunk Case : भोपाल में एम्स डॉक्टरों की दबंगई…वीडियो वायरल
सरकारी भवनों पर सोलर पैनल अनिवार्य: ऊर्जा संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए, प्रदेश के सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। यह कदम मध्य प्रदेश को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे ले जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव
इन दो बड़े फैसलों के अलावा, कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी, हालांकि उनका विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है।
यह बैठक मध्य प्रदेश सरकार के लिए लाडली बहना योजना को नई गति देने और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।












