Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News: पैसा दो, राशन लो” की तर्ज पर वसूली, राशन के...

Mungeli News: पैसा दो, राशन लो” की तर्ज पर वसूली, राशन के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच पर ग्रामीणों का आक्रोश

Mungeli News
Mungeli News

Mungeli News: मुंगेली : मुंगेली जनपद पंचायत अंतर्गत कुंवागांव पंचायत में राशन वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच मयाराम साहू द्वारा राशन दुकान में बैठकर हितग्राहियों से 300 से 500 रुपये तक की वसूली की गई। बताया जा रहा है कि यह रकम ‘ग्राम मकान’ के नाम पर ली गई, लेकिन न तो कोई रसीद दी गई और न ही वसूली का कोई स्पष्ट आधार बताया गया।

Mungeli News: ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी लिखित आदेश या पारदर्शी प्रक्रिया के सीधे पैसे लेकर राशन दिया जा रहा था। “पैसा दो, राशन लो” जैसी स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी है। इस कथित वसूली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राशन दुकान में पैसे लेते हुए दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

Mungeli News: शिकायत मिलने पर जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और सरपंच से सवाल किए, तो ग्रामीणों के अनुसार वे कैमरे के सामने आने से बचते नजर आए। इस मामले में मुंगेली जनपद पंचायत के सीईओ विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘ग्राम मकान’ संबंधी निर्देश नियमानुसार दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की वसूली निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने आरोपों की जानकारी अपने संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।

Mungeli News: वहीं क्षेत्र के एसडीएम अजय शतरंज ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के लिए टीम भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Mungeli News: फिलहाल गांव में इस पूरे प्रकरण को लेकर आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी। उल्लेखनीय है कि कुंवागांव पंचायत में ही जिला पंचायत कार्यालय भी स्थित है, जिससे मामला और अधिक चर्चाओं में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here